फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Babar's murder was a prophet to hide affair

प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए नबी ने थी बाबर की हत्या

Wed, 04 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Wed, 04 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Babar's murder was a prophet to hide affair
हत्या का आरोपी नबी अहमद। - फोटो : Amar ujala

नबी ने प्रेम प्रसंग का राज छिपाने के लिए बाबर अली को मौत के घाट उतारा था। बाबर ने नबी का प्रेम पत्र पढ़ लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सारा सच उगल दिया। एएसपी ने बुधवार को कोतवाली में पत्रकारों के सामने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए बालक के अंगों के नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। कुकर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। एएसपी ने आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की बात भी कही है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मीरसराय निवासी सरवर को बेटा बाबर अली (13) 28 दिसंबर की शाम को लापता हो गया था। वह उर्दू ट्यूटर नबी अहमद निवासी मोहल्ला खुर्मुली के साथ घर से निकला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर 29 दिसंबर को ही नबी अहमद को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को नबी की निशानदेही पर पुलिस ने बाबर का शव राभा-दमगढ़ा रोड किनारे गन्ने के एक खेत से बरामद किया। शव के पास ही नबी की टोपी भी मिली थी। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने आरोपी नबी को मीडिया के समक्ष पेश किया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा के अनुसार, आरोपी नबी ने प्रेम संबंधों का खुलासा होने के डर से बाबर की हत्या की है। पूछताछ में नबी ने बताया कि वह नगर की एक लड़की से प्रेम करता है और उसे प्रेम पत्र लिखता था। एक प्रेम पत्र लिखते समय बाबर ने पढ़ लिया था। बाबर प्रेम संबंध की जानकारी लड़की के परिजनों को न दे दे, इससे नबी अहमद डर गया था। इस डर में उसने बाबर को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। उसने बाजार से एक चाकू खरीदा और गांव में मोबाइल की सस्ती सक्रीन पड़ने का लालच देकर साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राभा-दमगढ़ा रोड किनारे नबी ने बाबर को गन्ना तोड़ने भेज दिया और पीछे से जाकर उसका गला दबा लिया। बाबर जिंदा न बच जाए, इसलिए चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि बालक से कुकर्म की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए स्लाइड बनाई गई है। मौत का कारण भी स्पष्ट न होने से फे फ ड़े, गुर्दे, हृदय, आंत, बाल, मांस के नमूनों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। एएसपी ने बताया कि नबी अहमद के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।

कटी उंगली, बयान बदलने में फंसा नबी
हाथ की एक उंगली में धारदार हथियार से कटी होने और बयान बदलने से पुलिस ने नबी को शिकंजे में कस लिया। कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया।


शव पहुंचते ही मचा हाहाकार
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही हाहाकार मच गया। मां अंजुम, पिता सरवर की हालत शव देकर बिगड़ गई। सुबह दस बजे नमाजे जनाजा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इसके बाद शव को सुपुदे खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed