फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ayushman Bhava: 12 thousand cards made in the health fair, one thousand distributed

आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले में 12 हजार कार्ड बने, एक हजार वितरित

Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bhava: 12 thousand cards made in the health fair, one thousand distributed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावन/हरपालपुर/बेहंदर/संडीला/सांडी/पिहानी। जनपद में रविवार को 13 सीएचसी पर आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जहां पर आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत 12 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिनमें एक हजार कार्ड वितरित किए गए। प्रत्येक सीएचसी पर सौ कार्ड वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था।
बावन सीएचसी पर मेले के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर मेले की शुरूवात की। इस मौके पर मुन्नालाल, फूलमियां, दुर्गादत्त, मुन्नीलाल, जावेद सहित अन्य लोगों को कार्ड वितरित किये। इस मौके पर प्रमुख धर्मेंद्र सिंह सीएचसी अधीक्षक डॉ पंकज मिश्र व मण्डल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित,अशिवेंद्र शुक्ला, सीओ विनोद द्विवेदी ,थानाध्यक्ष लोनार धर्मेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आनंद पांडेय ने 15 लोगों को गोल्डन कार्ड का वितरण किया है। इस मौके पर मनोज तिवारी, रनवीर, नीरभान, हर्षवर्धन मौजूद रहे। बेहंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमएलसी अशोक अग्रवाल ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 134 मरीजों का इलाज किया। जरूरतमंदों को दवाइया भी बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम एल सी अशोक अग्रवाल ने एक दर्जन से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड वितरित किये। संडीला के सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र संडीला में सांसद अशोक रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ शरद वैश्य ने बताया आष्युमान कार्ड वितरित किए गए। सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक प्रभाष कुमार ने सौ लोगों को आयुष्मान कार्ड व मरीजों को फल वितरण किया।
पिहानी सीएचसी पर आयोजित आयुष्मान मेला में रविवार को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कुशी वाजपेयी ने 25 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed