फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ayushman Arogya Mela: Silence at health centers, crowds of patients in the registers.

आयुष्मान आरोग्य मेला : स्वास्थ्य केंद्रों पर सन्नाटा, रजिस्टरों पर मरीजों की भीड़

Sun, 09 Aug 2026 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya Mela: Silence at health centers, crowds of patients in the registers.
हरदोई। लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित हो रहे जन आरोग्य मेले खानापूर्ति तक ही सीमित रह गए हैं। रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने जन आरोग्य मेलों की पड़ताल की तो स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत कुछ और ही सामने आई। नगर क्षेत्रों की अर्बन पीएचसी पर जन आरोग्य मेलों का आयोजन तो किया गया लेकिन कई स्वास्थ्य केंद्रों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जनजागरूकता के अभाव में केंद्रों पर मरीजों की संख्या बहुत कम नजर आई। कुछ केंद्रों पर चिकित्सकों ने दर्जनों मरीजों का उपचार करने का दावा किया जबकि मौके पर या तो मरीजों की संख्या बेहद कम मिली या फिर मरीज ही नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मेलों में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है।
विज्ञापन


अर्बन पीएचसी में 33 मरीजों को परामर्श का दावा
शहर की धर्मशाला रोड स्थित अर्बन पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. वैभव मरीजों का उपचार करते मिले। यहां दोपहर एक बजे तक 33 मरीजों को परामर्श दिए जाने की जानकारी दी गई। चिकित्सक के अनुसार किट के माध्यम से होने वाली जांचें केंद्र पर कराई जाती हैं जबकि अन्य जांचों के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पर सन्नाटा, रजिस्टर पर 33 मरीज
शाहाबाद के अर्बन पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सन्नाटा नजर आया। टीकाकरण कराने आए अभिभावकों के अतिरिक्त सामान्य मरीज नहीं मिले। डॉ. वैभव ने रजिस्टर देखकर बताया कि 33 मरीजों को दोपहर एक बजे तक परामर्श दिया गया लेकिन मौके पर कोई मरीज नहीं मिला।

मिश्राना पीएचसी पर 29 मरीज देखने का दावा
पिहानी की मिश्राना न्यू पीएचसी पर आयोजित आयुष्मान मेले में डॉ. मृगांका गौतम व फार्मासिस्ट सूफियान अली मौजूद रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे मरीज आयशा पेट में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचीं। इसके अलावा मुनीशा को बुखार और शम्सुल को बदन दर्द होने पर उन्हें परामर्श व दवाएं दी गईं। डॉ. मृगांका ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 29 मरीज देखे जा चुके हैं।

संडीला में 54 मरीजों की जांच और उपचार
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, संडीला में आयोजित आयुष्मान मेले में 54 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का दावा किया गया। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श कुमार राजवंशी के साथ स्टाफ नर्स कंचन देवी, पूजा देवी, एएनएम चंदा और सपोर्ट स्टाफ सुनीता देवी मौजूद रहीं।


आरोग्य मेलों का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक स्तर पर जांच, उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना है। मेलों का निरीक्षण किया जाता है और कहीं कोई लापरवाही मिलती है तो निर्देश दिए जाते हैं। रजिस्टर में दर्ज मरीजों की संख्या के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली जाएगी। -डॉ. भवनाथ पांडेय,
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed