फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ayushman Arogya Mandir falling ill without opening

Hardoi News: बिना खुले ही बीमार हो रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Fri, 08 Mar 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya Mandir falling ill without opening
हरदोई। स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के दावों के बीच हकीकत बेहद तल्ख और चौकाने वाली है। गांव में ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आयुष्मान आरोग्य मंंदिर (पुराना नाम हेल्थ एडं वेलनेस सेंटर) खुद ही बीमार होकर रह गए हैं। इन मंदिरों के रोज खुलने और मरीजों के पहुंचने का दावा तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर करते हैं, लेकिन यह दावा महज कागजी है। हरियावां विकास खंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के ताला खुलना तो दूर सफाई तक कई माह से नहीं हुई। इन मंदिरों के आस-पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां तक उग आई हैं। पेश है एक रिपोर्ट-
विज्ञापन




हरियावां विकास खंड के उतरा गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना है। इसके आस पास भीषण गंदगी है। बड़ी बड़ी झाड़ियां हैं, जो इस बात की गवाही भी देती हैं कि यहां न तो कोई आता और न ही इसका ताला खुलता है। धीरे धीरे आयुष्मान आरोग्य मंदिर जर्जर भी हो रहा है। इसी गांव के रहने वाले कल्लू ने बताया कि यहां ताला कभी खुलता ही नहीं।
विज्ञापन



हरियावां विकास खंड में ही अगोलापुर गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। आरोग्य मंदिर का भवन जर्जर हो चला है और ताला कभी खुलता नहीं। इसी गांव के अभिषेक बताते हैं कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में न तो कोई कर्मचारी आता है और न ही इसका ताला कभी खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियावां विकास खंड के हिंगुआपुर गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। इसका ताला कभी खुलता नहीं। ग्रामीणों को यह भी नहीं पता कि यहां इलाज की सुविधा देने के लिए ही निर्माण कराया गया है। कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी भी ग्रामीणों को नहीं है। गांव के राम शंकर बताते हैं कि ताला बंद ही रहता है।



मेरे संज्ञान में यह मामले नहीं थे। जिन तीन मामलों का उल्लेख किया है इनके बारे में पूरी जानकारी करेंगे। आरोग्य मंदिर हर रोज खुलने चाहिए। सभी जगहों पर कर्मचारी भी तैनात हैं। पूरी जानकारी कर कार्रवाई करूंगा।
डा. रोहताश कुमार
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed