फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Auto-rickshaw

Hardoi News: गड्ढा व ई-रिक्शा बचाने में पलटा ऑटो, दस मीटर दूर गिरा महिला का गला

Mon, 02 Nov 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw
फोटो-13- सड़क पर पलटा पड़ा ऑटो। संवाद
- अनंगपुर कांठ मार्ग पर धरमपुर पुलिया के पास हुआ हादसा, छह घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी

पचदेवरा। सड़क के गड्ढे से बचने की कोशिश में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ऑटो सवार महिला का गला कटकर दस मीटर दूर जा गिरा। ऑटो में सवार छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को शाहजहांपुर के अस्पताल भेजा गया है। घटना सोमवार दोपहर अनंगपुर कांठ मार्ग पर धरमपुर पुलिया के पास हुई।
फर्रूखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर ढपरपुर निवासी रामगुनी (58) के भतीजे रविंद्र की ससुराल शाहजहांपुर जनपद के चौहनापुर गांव में है। रविंद्र का साला सुखदेव बीमार है। सुखदेव को देखने के लिए रामगुनी भतीजे रविंद्र (30) के साथ सोमवार को चौहनापुर जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई थीं।
विज्ञापन

ऑटो अरुण चला रहा था। इसमें नम्रता (18), प्रियोगिता (17), नितेश (16), प्रेमलता (38) और शिवरानी (55) भी सवार थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धरमपुर पुलिया के पास सड़क में गड्ढा है। सामने से आ रहे ई-रिक्शा और गड्ढे को बचाने की कोशिश में ऑटो पलट गया। दाईं ओर ऑटो पलटने के कारण इसमें बैठीं रामगुनी गिर गईं। ऑटो भी उन पर गिरा और इसका नुकीला कोना लगने से उनका गला धड़ से अलग हो गया। घटना की जानकारी से मौके पर अफरा तफरी मच गई। पचदेवरा थाने की पुलिस टीम ने घायलों को शाहजहांपुर उपचार के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि गड्ढा और ई-रिक्शा बचाने में घटना हुई है। एक महिला की मौत हुई है और छह घायल हैं।

फोटो-13- सड़क पर पलटा पड़ा ऑटो। संवाद

फोटो-13- सड़क पर पलटा पड़ा ऑटो। संवाद

फोटो-13- सड़क पर पलटा पड़ा ऑटो। संवाद

फोटो-13- सड़क पर पलटा पड़ा ऑटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed