{"_id":"66940bdc2e3270418a03360c","slug":"auto-overturns-due-to-car-collision-innocent-child-dies-six-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116963-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की टक्कर से ऑटो पलटा, मासूम की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की टक्कर से ऑटो पलटा, मासूम की मौत, छह घायल
विज्ञापन
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के संडीला कोथावां मार्ग पर ऑटो को किसी कार ने टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां लाया गया। यहां घायलों में शामिल बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुखिया निवासी अनिल का चचेरा भाई लल्लन सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के महमदनगर गांव में रहता है। लल्लन की बेटी की शादी 11 जुलाई को थी। शादी में शामिल होने के लिए अनिल और भाई राजेंद्र का परिवार महमदनगर गया था। रविवार को अनिल की पत्नी रानी (38), पुत्र हिमांशु (11), प्रांशू (9), पुत्री हिमांशी (7), भाभी कोमल (40), कोमल का पुत्र रचित (8) और पुत्री नैंसी (5) ऑटो से अपने गांव जमुखिया जा रहे थे।
संडीला कोथावां मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के पास किसी कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी कोथावां लाया गया। हिमांशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी सब को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल में हिमांशी को मृत घोषित कर दिया गया। बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शहर कोतवाली पुलिस ने कराया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुर्घटना करने वाली कार की तलाश की जा रही है।