फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Auto lost control and hit a tree, driver died

Hardoi News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ऑटो, चालक की मौत

Fri, 09 Jan 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Auto lost control and hit a tree, driver died
फोटो-11- राजेश। फाइल फोटो
टड़ियावां। सामने से आ रहे वाहन को साइड देने में ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घटना में चालक समेत ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को टड़ियावां सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह सीतापुर रोड पर सिकरोहरी पुल के पास टड़ियावां थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ज्यूरा गांव निवासी राजेश (54) ऑटो चालक थे। राजेश शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी ऑटो चलाते थे। बड़े भाई मदारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह सवारियां लेकर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर जा रहे थे। ऑटो में सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के कुंवर चंद्रपुर निवासी अमित (24), अंकित (22) और बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रजनीश (33) भी थे। सिकरोहरी पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देेने में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अर्जुन के पेड़ से टकरा गया। ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। अमित, अंकित और रजनीश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राजेश तीन भाइयों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed