{"_id":"603d24748ebc3ee975200eac","slug":"audio-viral-woman-police-station-suspended-hardoi-news-knp614812388","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क मांगने का ऑडियो वायरल, महिला थानाध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क मांगने का ऑडियो वायरल, महिला थानाध्यक्ष निलंबित
विज्ञापन
हरदोई। सुविधा शुल्क मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद महिला थानाध्यक्ष सुधा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। इससे विभाग में हलचल मच गई है।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने सख्त रवैया अपना रखा है। शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल ही सख्त कार्रवाई की जाती है। बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। दावा है कि इस ऑडियो में महिला थानाध्यक्ष सुधा सिंह एक पीड़ित महिला से लेनदेन की बात कर रही हैं। मामला अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव के पास पहुंचा तो उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को दी।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर महिला थानाध्यक्ष सुधा सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। पूरे प्रकरण की जांच विस्तार से अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे।