{"_id":"686c0263e32da6365708387f","slug":"attacked-for-refusing-to-put-a-cot-on-the-road-report-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133990-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रास्ते में चारपाई डालने से मना करने पर किया हमला, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रास्ते में चारपाई डालने से मना करने पर किया हमला, रिपोर्ट
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज में रास्ते में चारपाई डालने के लिए विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दुर्गागंज गांव निवासी बृजेश पाठक ने तहरीर दी है। इसमें कहा, रविवार को घर से कूड़ा लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह इरफान के मकान के पास पहुंचे। सामने से गांव निवासी छोटे भैया पाठक बाइक से आ रहे थे। उसी समय गली में इरफान की चारपाई भी पड़ी थी। गली की चौड़ाई कम होने के कारण वहां से निकल रहे छोटे भैया की बाइक अनियंत्रित हो गई।
वहां मौजूद इरफान के परिजन हकीक, हनीफ, हफीज, गुलफाम व महबूब ने उनसे बदतमीजी कर दी। झगड़े के बीच बृजेश पाठक के भाई वीरे पाठक भी आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि आरोपियों ने धारदार वस्तु से बृजेश पाठक पर वार कर दिया। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज ली गई है। पुलिस ने हकीक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।