फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   attack on young man in land dispute

भूमि विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट

Thu, 31 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
attack on young man in land dispute
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम मुरौली कठेरियान में भूमि विवाद में दबंगों ने युवक पर हमला बोल दिया। सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों के घर से पुलिस ने तमंचा व तलवार बरामद की है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज निवासी धर्मेंद्र (35) पुत्र रामनिहौर खेती करता है। सांडी के ग्राम मुरौली कठेरियान में उसकी पैतृक जमीन है। जहां पर उसी गांव निवासी अखिलेश से उसका विवाद चल रहा है। धर्मेंद्र के मुताबिक बुधवार दोपहर वह खेत पर आलू की बुवाई करा रहा था। इसी दौरान अखिलेश पक्ष असलहों से लैस होकर आया और मेड़ काटने का आरोप लगाकर भिड़ गया। विरोध पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अखिलेश व उसके भाई वीरेश को घर से दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा व तलवार बरामद की। एसओ रामलखन वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed