फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   atrauli police took land dispute lightly

भूमि विवाद को हल्के में लेना अतरौली पुलिस को पड़ा भारी

Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
atrauli police took land dispute lightly
हरदोई में अतरौली चौराहा पर जाम लगाए महिलाएं और पीछे खड़ी सीओ की गाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरियाखेड़ा में प्लाट पर निर्माण को लेकर हुए विवाद में अतरौली थाने की पुलिस ने भी लापरवाही बरती। दीवान का पक्ष लेते हुए थाने की पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाने के बाद उपजे तनाव को भी बेहद हल्के में लिया।
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग से पहले हुए विवाद का वीडियो भी वायरल हो गया। इस वीडियो में दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडों से लैस नजर आ रहे हैं, वहीं फायरिंग का आरोपी दीवान राजकुमार बावर्दी दिख रहा है। इतना सब होने के बाद भी पुलिस की मौके पर मौजूदगी न होना कई सवाल खड़े करता है। यही कारण रहा कि ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और थाने के अंदर घुसकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। भैयालाल पक्ष से हिरासत में लिए गए गुनीराम को भी पुलिस ने बाद में छोड़ दिया। दरअसल गुनीराम संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान का भाई है। पूरे मामले पर एसपी अमित कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना हुई है। गोली चली है, लेकिन किसकी गोली से लोग घायल हुए हैं ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। गोली लगने से घायल पप्पू के उपचार के लिए साथ में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को भेजे जाने की बात एसपी ने कही।
विज्ञापन

पत्नी के नाम आरा मशीन तो रिश्तेदार चला रहे कोयला भट्ठियां
पिहानी कोतवाली में तैनात दीवान राजकुमार सिंह 2007 से लेकर 2010 तक अतरौली थाने में तैनात रहा था। इसी दौरान उसने अपना रसूख भी इलाके में कायम कर लिया। आलम ये है कि सिपाही राजकुमार सिंह की पत्नी सरोज सिंह के नाम आरा मशीन का लाइसेंस बन गया और जिस भूमि को लेकर विवाद हुआ उसके पिछले हिस्से में ही आरा मशीन का संचालन किया जाने लगा। स्थानीय लोग बताते हैं कि राजकुमार सिंह का एक करीबी रिश्तेदार अतरौली थाना क्षेत्र में कोयले की भट्ठियां भी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी लेकर अतरौली गया दीवान राजकुमार
दीवान राजकुमार के अतरौली में मौजूद होने पर पिहानी कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि राजकुमार शनिवार शाम को तीन दिन का अवकाश लेकर कोतवाली से गया है। मौखिक तौर पर उसने अतरौली जाने की बात कही थी। विवाद के बारे में कोई जानकारी उसने नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed