फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   atm does not work on holidays

त्योहारी मौसम में छुट्टी के दिन डिब्बा साबित हुए एटीएम

Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
atm does not work on holidays
हरदोई। त्योहारी मौसम में दो दिन का अवकाश पड़ने पर ही एटीएम दगा दे गए। रविवार को शहर के अधिकांश एटीएम डिब्बा साबित हुए। लोग कार्ड लेकर एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे लेकिन रुपये न मिलने पर परेशान होकर लौट गए।
विज्ञापन

माह का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश था और रविवार को भी बैंक बंद थे। इस कारण धन निकासी के लिए लोगों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर बने बैंकों के एटीएम का रुख किया, लेकिन अधिकांश ने उन्हें दगा दे दिया।
विज्ञापन

कुछ एटीएम में कैश नहीं था तो कुछ तकनीकी समस्या के कारण बंद थे। सिनेमा चौराहे के निकट स्थित बैंक आफ इंडिया का एटीएम खुला था, लेकिन इसमें कैश नहीं था। सिनेमा चौराहे से लखनऊ रोड की ओर चलने पर बायीं ओर बना एसबीआई का एटीएम भी बंद था। शहर में घंटाघर रोड पर स्थित इंडियन बैंक का एटीएम बंद था तो एक पेट्रोल पंप परिसर में इंडिकैश के एटीएम का भी ये हाल रहा। लोगों ने कहा कि जब अभी ये हाल है तो दिवाली के समय क्या होगा। बैंकों को पहले से एटीमएम में रुपयों की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायूस लोगों ने बताई परेशानी
हरपालपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम सिंह यादव इंडियन बैंक के एटीएम के निकट कार्ड लिए नजर आए। पूछने पर पता चला कि धन निकासी के लिए आए थे, लेकिन घंटाघर रोड पर स्थित दोनों एटीएम बंद हैं।
सियाराम सिनेमा चौराहे के निकट स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के निकट मिले। उन्होंने बताया कि रुपये निकालने के लिए आए थे, लेकिन एटीएम में रुपये नहीं हैं। एटीएम खुला था तो उम्मीद थी कि धन निकासी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
गुड्डू ने बताया कि धन निकासी के लिए लखनऊ रोड पर एसबीआई के एटीएम गए थे, लेकिन एटीएम बंद मिला। पास ही स्थित एक दूसरे बैंक के एटीएम पर भी गए, लेकिन यहां भी एटीएम में रुपये नहीं थे।

अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में कई एटीएम देखने के बाद घंटाघर रोड पर पेट्रोल पंप परिसर में स्थित एटीएम पर गए, लेकिन यहां भी कैश नहीं था। उन्होंने कहा कि दो दिन के अवकाश में ही एटीएम खाली हो जाते हैं, इसके कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed