{"_id":"60abd9c18ebc3e751975c2a4","slug":"atm-bank-hardoi-news-gate-attrition-hardoi-news-knp6300614197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे का लालच, एटीएम व बैंकों के गेट पर आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे का लालच, एटीएम व बैंकों के गेट पर आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सोमवार को भी शहर की सभी बैंकों के बाहर धन निकासी करने वालों की लंबी लंबी लाइनें दिखाई दीं। एटीएम हो या बैंकों का गेट, पैसे के लिए भीड़ के रूप में आफत ही दिखाई दी।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने जनपदवासियों को राहत देने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। उन्हीं के तहत सुबह 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की छूट है।
ऐसे में दुकानें खुली देख लोग भी अपनी जरूरतों के हिसाब से घरों से निकल रहे हैं। अधिकांश लोगों की दौड़ बैंकों की ओर ही दिखाई दी। छोटी शाखा हो या फिर मुख्य बैंक शाखा।
विज्ञापन
हर जगह ग्राहकों की लंबी लंबी लाइन दिखाई दी। सिविल लाइन स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर बैंक खुलने से पहले ही लोगों की लाइन लगी दिखाई दी, तो यही हाल महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक का भी रहा।
जहां बैंक के बाहर ग्राहकों की लाइन लंबी दिखाई दी। खासकर महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। इस लाइन को व्यवस्थित करने के लिए बैंक कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मी भी समय समय पर प्रयास करते दिखे।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि नियमों का पालन सभी को करना होगा। नियमों की अनदेखी अपने परिवार के लिए ही नहीं बल्कि दूसरे परिवार के लिए भी घातक है।