{"_id":"7b25533dc80cc7b30b2f7b551218bc0c","slug":"at-the-price-of-printed-words-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छपे शब्दों का मोल कम नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छपे शब्दों का मोल कम नहीं’
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश भारती सम्मान से सम्मानित भारतीय प्रेस परिषद के
विज्ञापन
पूर्व सदस्य शीतला सिंह ने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण है।
पत्रकार अपनी स्वतंत्रता के साथ सीमाओं का ज्ञान रखते हुए कार्य करें। वह
मोहल्ला कोटकलां में आयोजित एक विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।
उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि तब पत्रकारिता किस दौर से गुजर रही थी और आज के समय में पत्रकारिता का स्वरूप बदलने के साथ क्या-क्या नई चुनौतियां इसके साथ जुड़ गई हैं। भारतीय प्रेस परिषद की सदस्य सुमन गुप्ता ने मीडिया में अखबारों का महत्व बताते हुए कहा कि छपे हुए शब्दों के प्रति आज भी लोगों में जो विश्वास है, वह दूसरों से माध्यमों के लिए नहीं है।
उन्होंने कहा कि आधुुनिक पत्रकारिता में सोशल मीडिया को कतई शामिल नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि अखबार, टीवी चैनल के मुकाबले सोशल मीडिया में किसी की कोई जवाबदेही नहीं होती है। वरिष्ठ पत्रकार रजा रिजवी (लखनऊ) और दिल्ली से आईं मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम खान ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन डा. सईद खां, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कपूर, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हफीज मंसूरी, सपा नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, मोनू कुरैशी, अजादार हुसैन जैदी, मुख्तार हुसैन जैदी, शबीह हैदर रूमी, विमलेश तिवारी, सुनीता मित्रा, अम्मार जैदी, एमएफ कैफी, राजन कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन प्रियंक दीक्षित ने किया। शबीह हैदर रूमी ने आभार जताया।