{"_id":"58e7dcbf4f1c1b1a205b534b","slug":"at-eighteen-houses-burnt-by-the-spark","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे से निकली चिंगारी से अट्ठारह घर जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे से निकली चिंगारी से अट्ठारह घर जले
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
पंप सेट से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर 18 घरों की गृहस्थी जल गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र के भिखनी खेड़ा गांव के मजरा बहुती निवासी लोकराम पाल के बेटी रानी शुक्रवार शाम करीब चार बजे चूल्हे पर खाना पका रही थी। रसोई घर में छप्पर पड़ा था। चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में पहुंच गई। इससे आग भड़क उठी।
विज्ञापन
छप्पर को जलात देख रानी ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया था कि हवा के झोंके से आग की लपटों ने पड़ोसी शिव कुमार के घर में पड़े छप्पर को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की सूचना दी।
विज्ञापन
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां करीब शाम 5:30 बजे पहुंची। तब तक आग ने आस-पास के कई घरों को चपेट में ले लिया था। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों क ी मदद से आग बुझाने का प्रयास चालू किया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर लोकराम, शिवकुमार, कमलेश, श्यामलाल, सियाराम, सुरजन, विष्णु, ओमशंकर, चुन्नीलाल, बुद्धिसागर, सुमन, गुड्डू, गयारी, पुत्तीलाल, बिल्लू, शिवनंदन, रवि शंकर के घरों की गृहस्थी राख हो गई।
आग लगने की सूचना पर एसएसआई जनार्दन मिश्र मय फोर्स पहुंचे। सूचना परराजस्वकर्मी गांव पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया।