{"_id":"6511c424f08313e3280b8d86","slug":"assistance-amount-reached-the-accounts-of-210-disabled-children-hardoi-news-c-213-1-hra1002-4149-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 210 दिव्यांग बच्चों के खातों में पहुंची सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 210 दिव्यांग बच्चों के खातों में पहुंची सहायता राशि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। समेकित शिक्षा के तहत विद्यालयों में पंजीकृत 210 दिव्यांग बच्चों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित कर दी गई। इस धनराशि से दिव्यांग बच्चों को शिक्षण कार्य में सहायता मिलेगी। दूसरे चरण में अन्य बच्चों के खातों में धनराशि के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है।
समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षित कर उनको शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 6486 दिव्यांग बच्चे पंजीकृत है, जिनको विभिन्न विद्यालयों में विशेष शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। पंजीकृत बच्चों को विभाग की ओर से स्टाइपेंड व सहायता राशि प्रदान करने का प्राविधान है।
दिव्यांग बालिकाओं को प्रतिवर्ष दो हजार रुपये की और अधिक दिव्यांग बच्चों को छह हजार रुपये प्रति वर्ष धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस बार विभाग को 395 दिव्यांग बच्चों को धनराशि उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें 170 बालिकाएं और 215 अन्य गंभीर दिव्यांग बच्चे शामिल है।
विज्ञापन
इनमें से अभी तक 89 बालिकाओं और 129 दिव्यांग बच्चों के खातोंं में डीबीटी के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित की जा चुकी है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा ने बताया कि शेष बच्चों की जल्द ही धनराशि स्थानांतरित कर दी जाएगी जिसकी प्रक्रिया चल रही है।