{"_id":"652edfcaeed6fa4a37098ad4","slug":"assets-worth-rs-44-crore-of-three-vicious-people-confiscated-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5260-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन शातिरों की पौने चार करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन शातिरों की पौने चार करोड़ की संपत्ति कुर्क
Wed, 18 Oct 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। देह व्यापार और गोकशी में शामिल रहने वाले तीन शातिरों की करीब पौने चार करोड़ की संपत्ति को डीएम के आदेश पर कासिमपुर पुलिस ने कुर्क कर ली है। कुर्क की गई संपत्तियां जौनपुर और लखनऊ में हैं।
अतरौली थाना क्षेत्र के नटपुरवा मजरा सिकरोहरी निवासी कुल्लू और सोनू के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। बाद में इसी मामले में दोनों पर गैंगस्टर भी लग गया था। डीएम एमपी सिंह ने पुलिस महकमे की रिपोर्ट पर दोनों की संपत्तियां कुर्क किए जाने का आदेश दिया था।
पल्लू और सोनू के लखनऊ में स्थित एक एक भूखंड को कुर्क कर दिया गया है। इन दोनों भूखंडों की कीमत एक करोड़ 76 लाख पांच सौ रुपये आंकी गई है। इसी तरह कासिमपुर थाने में जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के पटेला निवासी शाहबुद़दीन उर्फ शाबू व कानपुर नगर के रावतपुर निवासी समीम के खिलाफ गोकशी के आरोप में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
इस मामले में भी दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इनमें शाहबुद्दीन की संपत्तियां जौनपुर जनपद के अलग अलग स्थानों पर थीं। इन संपत्तियों की कुर्की की गई है। इनकी कीमत लगभग दो करोड़ एक लाख 68 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि शाहबुद्दीन के खिलाफ जौनपुर के खुटहन थाने में चार, सरपतहा थाने में एक मामला दर्ज है।
आजमगढ़ के अतरौलिया थाने में दो, फतेहपुर के बिल्की थाने में दो और हरदोई जनपद के कासिमपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। समीम के खिलाफ कानपुर नगर के कल्याणपुर थाने में दो और हरदोई के कासिमपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं।
यह संपत्तियां हुई हैं कुर्क- लखनऊ जनपद के मोहल्ला भूहर नई काॅलोनी फरीदीपुर वार्ड हैदरगंज में 860 वर्ग फिट का भूखंड
- लखनऊ जनपद के मोहल्ला भूहर नई काॅलोनी फरीदीपुर वार्ड हैदरगंज में 600 वर्ग फिट का भूखंड
- जौनपुर जनपद के कस्बा पटैला में 132.79 वर्ग मीटर में बना आवासीय परिसर
- जौनपुर में 180 वर्ग फीट के भूखंड में बनी दुकानें
- जनपद जौनपुर के कस्बा पटौला में 0.158 हेक्टेयर कृषि भूमि
- जौनपुर जनपद के गुलामीपुर गांव में स्थित 0.456 हेक्टेयर कृषि भूमि
- जौनपुर के पटैला कस्बे में स्थित 50 वर्ग मीटर भूखंड में बना भवन