{"_id":"66f694730b463284ca0464d7","slug":"asked-for-five-thousand-rupees-from-bdo-for-personal-expenses-ruckus-on-refusal-report-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120303-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीडीओ से निजी खर्च के लिए मांगे पांच हजार रुपये, मना करने पर हंगामा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीडीओ से निजी खर्च के लिए मांगे पांच हजार रुपये, मना करने पर हंगामा, रिपोर्ट
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां के खंड विकास अधिकारी के कक्ष में हंगामा कर बीडीओ को जान से मारने की धमकी देना क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मुसीबत का सबब बन गया। पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मल्लावां के खंड विकास अधिकारी पद पर राम किशोर तैनात हैं। पुलिस को दी तहरीर में बीडीओ ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे वह अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी बीच सुनासी मढि़या गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप यादव उनके कक्ष में आकर बैठ गए। आरोप है कि अभद्रता करते हुए गांव में सीसी रोड बनवाने की मांग करने लगे।
बीडीओ ने रोड बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कुलदीप ने निजी खर्च के लिए पांच हजार रुपयों की मांग बीडीओ से की। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि बीडीओ की तहरीर के आधार पर कुलदीप यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।