फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ashwani elected president and general secretary Satish

सतीश अध्यक्ष व अश्वनी महामंत्री चुने गए

Wed, 23 Dec 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Wed, 23 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ashwani elected president and general secretary Satish

हरदोई। अधिवक्ता संघ के चुनाव में बुधवार की शाम तक हुई मतगणना में सभी परिणाम आ गए। अध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र सिंह ने 263 मतों से और महामंत्री पद पर अश्वनी कुमार सिंह ने 171 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाया और ढोल बजाकर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं, खास बात यह रही कि अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कराने वाले सतीश चंद्र सिंह को जहां कुल 688 वोट मिले, वहीं इससे कहीं ज्यादा कनिष्ठ सदस्य पद पर जीती नीतू देवी को 849 मत मिले।

विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र सिंह ने 688 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जगन्नाथ प्रसाद राजवंशी को 263 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। जगन्नाथ प्रसाद राजवंशी को 425, विजय प्रताप द्विवेदी को 95, अरविंद कुमार सिंह को 86, मेवाराम राठौर को 27, सत्येंद्र मोहन मिश्र को सात मत मिले। महामंत्री पद पर अश्वनी कुमार सिंह ने 524 मत पाकर जीत दर्ज कराई। इस पद पर परम प्रकाश अग्निहोत्री को 353 मत मिले। जेपी त्रिवेदी को 182, कर्मवीर सिंह चौहान को 103, जय प्रकाश गुप्ता को 58, ओम प्रकाश को 57, रोहित कुमार श्रीवास्तव को 45 मत मिले।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरोज कुमार सिंह ने 393 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी दिनेश चंद्र अस्थाना को मात्र एक वोट से पराजित किया। उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमश: रजनीश कुमार सिंह ने 580 मत व लाल बिहारी दीक्षित ने 447 वोट पाकर जीत दर्ज कराई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार सिंह ने 312 मत पाकर जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे बाबू लाल पांडेय को 295 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार अवस्थी 408 मत पाकर चुनाव जीते, उनके प्रतिद्वंदी रहे ओमशंकर कटियार को 346 मत मिले। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर सीधे मुकाबले में ओमेंद्र प्रसाद कुशवाहा 720 मत पाकर राजेश कुमार मिश्रा को 112 मतों के अंतर से पराजित किया। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर अंचल द्विवेदी ने 767 मत पाकर राम प्रताप यादव को 245 मतों के रिकार्ड अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर शिव मोहन शुक्ल ने 759 मत पाकर प्रमोद कुमार को 200 मतों के अंतर से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed