फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ashrams servant died in suspicious circumstances in hardoi, brother accused three people including Mahant

Hardoi News: संदिग्ध हालात में आश्रम के सेवक की मौत, भाई ने महंत समेत तीन लोगों पर लगाया आरोप

Mon, 09 Jan 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 12:24 AM IST
सार

कसरावां देवी मंदिर आश्रम के सेवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। मृतक के भाई ने आश्रम के महंत समेत तीन लोगों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
Ashrams servant died in suspicious circumstances in hardoi, brother accused three people including Mahant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में कसरावां देवी मंदिर आश्रम के सेवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने आश्रम के महंत समेत तीन लोगों पर भाई को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कोतवाली देहात के कोर्रिया निवासी दिलसुख कश्यप (45) कसरावां के आगे देवी मंदिर के पास बने आश्रम में सेवक था। दिलसुख के छोटे भाई बड़क्के ने बताया है कि शुक्रवार को बाइक सवार दो लोग उसके घर आए। उन लोगों ने भाई से कहा कि उसे महंत बुला रहे हैं। इस पर भाई उनके साथ चला गया।
विज्ञापन

शनिवार को वह भाई की खोज खबर के लिए आश्रम पहुंचा। वहां महंत ने उसे दिलसुख के बीमार होने की बात बताई। महंत ने कहा कि उसे घर ले जाओ, लेकिन जब उसने भाई को देखा, तो उनकी हालत ठीक नहीं लगी। उसने कहा ऐसे नहीं ले जा सकता तो महंत ने दिलसुख को किसी वाहन से घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़क्के का आरोप है कि घर आने पर उसका भाई दिलसुख मृत मिला। उसके भाई को जहर देकर मारने का आरोप महंत और तीन लोगों पर लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गंगेश शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

दो भाईयों की पहले हो चुकी मौत
दिलसुख से दो बड़े भाई आशाराम और भुनकी की पहले ही मौत हो चुकी थी। दिलसुख से छोटे बड़क्के, मगनू, विशनू और नन्हें है। उसकी दो बहनें थीं, जिनकी शादी हो चुकी है।

भाई ने अपनाया था गलत रास्ता
मृतक के भाई बड़क्के का कहना है कि उनका भाई मेहनत-मजदूरी करता था। जब से वह आश्रम में आने-जाने लगा था, तब से वह गलत रास्ते पर चल निकला था। बड़क्के का आरोप है कि महंत की शह पर उसका भाई बिगड़ा और उसी में वह जेल भी जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed