फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arts events happen

आयोजनों से होता है कलाओं का विकास

Sat, 20 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 20 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arts events happen

राजकीय महाविद्यालय में लघु कथा लेखन, गायन, पोस्टर एवं ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताओं के साथ दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सुधीर चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में कई कलाओं का विकास होता है। विद्यार्थियाें को अपनी रुचि के अनुसार विद्या का चुनाव करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान करना चाहिए।

विज्ञापन


वरिष्ठ प्राध्यापक डा. एमसी यादव ने कहा कि शिक्षा ज्ञान के अदान-प्रदान का उचित माध्यम है। दूरस्थ क्षेत्रों में महाविद्यालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के युवाओं को ज्ञानार्जन एवं अध्ययन कराना है। डा. विवेक तिवारी ने कहा कि देश को युवाओं से बहुत अपेक्षाएं हैं। उन्होंने टीचरों व विद्यार्थियों के बीच पारस्परिक संवाद एवं उचित मार्गदर्शन को समय की जरूरत बताया।
विज्ञापन


संचालन कर रहे डा. गगन कुमार ने कहा कि शिक्षणेत्तर गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने को समय-समय पर ऐसे आयोजन होते हैं। इनसे विद्यार्थियों की प्रतिभाओं में भी निखार आता है। आशीष सिंह ने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों की स्थापना की जरूरत पर बल दिया। दो दिवसीय युवा महोत्सव के पहले दिन डा. सरिता सिंह व सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में हुईं ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में रेनू देवी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संध्या दूसरे व प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में जंत्री देवी अव्वल रहीं। शिवानी मिश्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। गायन में दीक्षा मिश्रा को पहला स्थान मिला। शिवानी मिश्रा दूसरे एवं कीर्ति देवी तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ व अन्य विद्यार्थी मौजूद थे। उधर, युवा महोत्सव के दौरान ही प्राचार्य एवं अन्य टीचरों ने महाविद्यालय की पत्रिका ‘पिहानिका’ का भी विमोचन किया गया।
इस वार्षिक प्रतियोगिता में स्टाफ के साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा रचित कविताओं, गजलों, लेख, और कहानियाें का शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed