{"_id":"6abd4abb43d2c31bfd03158a","slug":"arriving-from-outside-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157632-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले, गैर जनपद से आए बीईओ को भी मिला प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले, गैर जनपद से आए बीईओ को भी मिला प्रभार
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया गया। गैर जनपद से आए बीईओ को प्रभार दिया गया है। वहीं मुख्यालय अटैच दो बीईओ को भी ब्लॉक का आवंटन किया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र की ओर से जारी आदेश में गैर जनपद से आए बीईओ राजेंद्र सिंह को भरावन, प्रभाकर सिंह तोमर को टड़ियावां, राकेश कुमार सिंह को बावन ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा जिला मुख्यालय से संबंद्ध सीमा गौतम को बेंहदर और सपना रावत को नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोथावां के खंड शिक्षा अधिकारी काो कछौना को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पिहानी की खंड शिक्षा अधिकारी को संडीला, खंड शिक्षा अधिकारी हरियावां से टड़ियावां का प्रभार हटा कर पिहानी ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी शाहाबाद रतन लाल को शाहाबाद के साथ ही टोड़रपुर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा डीएल राना को बीईओ मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विद्यालय का समय बदला
हरदोई। बीएसए प्रभात मिश्र ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि परिषदीय विद्यालयों का बृहस्पतिवार से समय परिवर्तित कर दिया गया है। विद्यालय सुबह नौ बजे से तीन बजे तक संचालित होंंगे। नौ से सवा नौ बजे तक प्रार्थना सभा होगी। वहीं मध्यावकाश दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे तक रहेगा।