{"_id":"6573616baa9e2608d8024350","slug":"arpit-got-first-place-by-disposing-of-garbage-and-smoke-hardoi-news-c-213-1-hra1002-7650-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कचरे व धुएं का निस्तारण कर अर्पित ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कचरे व धुएं का निस्तारण कर अर्पित ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
हरदोई। विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में अर्पित अवस्थी के कचरे और उसके धुएं का निस्तारण कर बिजली बनाने के मॉडल ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर गांधी इंटर कालेज बेनीगंज की इप्सिता वैश्य का मॉडल रहा। इप्सिता ने दो पहिया वाहनों के लिए ऐसे हेलमेट का माॅडल प्रस्तुत किया, जिसको पहने बिना बाइक स्टार्ट नहीं होगी।
जिला विज्ञान क्लब की ओर से वेणीमाधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडल को देखा और उसके विषय में जानकारी, जिसको विद्यार्थियों ने बेहतर प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान का हमारे जीवन विज्ञान का बहुत महत्व है, यह विज्ञान हमारे जीवन स्तर को ऊपर उठाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद्र प्रसाद ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। विज्ञान क्लब के समन्वयक सतीश चन्द्र, प्रधानाचार्य गीता शुक्ला सहित विभिन्न स्कूलों के विज्ञान शिक्षक मौजूद रहे।
इनके माॅडल की भी हुई सराहना, दिया गया पुरस्कार
वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज की हर्षिता वर्मा ने बहुउद्देशीय किचन उपकरण का माॅडल बनाया, जिसमें एक साथ पांच कार्य किए जा सकते हैं, जो महिलाओं के लिए उपयोगी होगी। उसे तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा जय विद्या इंटर काॅलेज की मान्य व वीजी इंटर काॅलेज के शेर सिंह का सांत्वना पुरस्कार मिला।