{"_id":"41988e6765fc615080d38302a99b24e8","slug":"arjunpur-roused-hopes-to-build-bridges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुनपुर पुल के निर्माण को जगी उम्मीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुनपुर पुल के निर्माण को जगी उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
अर्जुनपुर पुल के निर्माण को लेकर जल्द ही घोषणा हो सकती है। यह उम्मीद दो दिन पूर्व अर्जुनपुर के पैंटून पुल का निरीक्षण करने के बाद भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने जगाई है। यह अलग बात है कि इस पुल के निर्माण को लेकर काफी समय से वादे और बहस होती रही है। सपा नेताओं की घोषणाओं के बाद भी पुल न बन सका। अब भाजपा सांसद ने इस ओर अपनी दिलचस्पी दिखाई है। कटियारी क्षेत्र के बहु प्रतीक्षित अर्जुनपुर घाट पर पुल बनने का मुद्दा चुनाव में खूब उछलता है लेकिन नेताओं के वादों के बाद भी मुकाम तक न पहुंच सका ।
पुल के निर्माण को चाहिए 70 करोड़ !
पीडब्लूडी से जुड़े सूत्रों की माने जब बेडीजोर एवं अर्जुनपुर पुलों के इस्टीमेट का आंकलन किया गया था तब बेडीजोर पुल का इस्टीमेट करीब 66 करोड़ और अर्जुनपुर पुल का इस्टीमेट करीब 70 करोड़ था।
अर्जुनपुर घाट पर पुल को लेकर हो रही है वर्षो से सियासत
क्षेत्र के लोगों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा सन 1975 में बडागांव अर्जुनपुर रामगंगा घाट पार करते समय नाव पर सवार करीब 90 लोग नदी में डूब गए थे। तब से लगातार इस स्थान पर पुल बनाए जाने की मांग होती रही। साल दर साल पुल की आस में गुजरते जा रहे है। तमाम क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन किए पर पुल न बन सका। पिछले विधान सभा चुनाव में इस पुल का मुद्दा उठा था और सपा नेताओं ने वादा भी किया था। प्रदेश में सपा की सत्ता आने के बाद भी पुल न बन सका।
विज्ञापन
वादा किया था, पूरा करने का प्रयास है -सांसद
राजनीति में पहला कदम रखते ही गत लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद चुने गए अंशुल वर्मा ने कहा कि अर्जुनपुर घाट पर पुल की महती आवश्यकता है। लोक सभा चुनाव में मैने क्षेत्र के लोगों से पुल निर्माण के लिए वादा किया था जिसे पूरा कराने के लिए प्रयास कर रहा हूं। इस क्रम में वहां दो दिन पहले फिर से निरीक्षण किया है। यहां विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले बहुत हैं। लिहाजा वादों को मुकाम तक पहुंचाने के लिए इतना ही कहूंगा कि उम्मीद अभी बाकी है।