फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Approval of proposal for works worth three crores in the meeting of Area Panchayat

Hardoi News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर

Sun, 30 Jun 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Approval of proposal for works worth three crores in the meeting of Area Panchayat
बेहंदर। शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में करीब तीन करोड़ से कराए जाने वाले कामों के प्रस्ताव पर सदन ने मुहर लगाई। इसमें गांवों में नाला, सड़क, सौर ऊर्जा लाइट, सीसी रोड बनवाए जाने आदि के प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रवाल ने योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने गांवों में काम कराए जाने के प्रस्ताव दिए। बीडीओ प्रतिमा शर्मा बैठक में एजेंडा प्रस्तुत करते हुए संचालित विकास योजनाओं की सदस्यों को जानकारी दी।
विज्ञापन

एपीओ आलोक अस्थाना ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ समाज कल्याण कदीर अहमद ने बताया कि ब्लाॅक में कुल 2,706 निराश्रित विधवा महिलाएं पेंशन का लाभ ले रही हैं। वृद्धावस्था के 6,092 और दिव्यांग पेंशन के 698 लाभार्थी हैं। बैठक का संचालन सचिव कौशलेंद्र प्रताप ने किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अब्दुल राफे, एडीओ पंचायत रामबिलास, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके मौर्य, सचिव संजय, शिवांशु मिश्रा ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरावन। ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 74 प्रस्ताव प्राप्त हुए। 2.18 करोड़ से विकास कार्य कराए जाने पर सहमति बनी। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख विनोद तोमर ने तीन साल में कराए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बताया कि क्षेत्र पंचायत ने 45 खड़ंजा, 17 पुलिया, तीन पुल, 15 पानी की टंकी, 200 सोलर लाइट लगाई जा चुकी हैं। बीडीओ रीता सिंह ने कहा कि यदि किसी अपात्र को आवास मिला है तो इसकी जानकारी दें, जिससे कार्रवाई की जा सके।

कहा कि कुछ प्रधान पंचायत भवन बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, वह जल्द ही बनवाए अन्यथा कार्रवाई हो सकती है। बहेरिया निवासी रामनरेश यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव अधिकतर कागजों पर ही हो रहा है। पीएम आवास के लाभार्थियों को एक साल बाद भी मजदूरी नहीं मिली है। लेखाकार महेंद्र मिश्र ने जल्द मजदूरी दिलाए जाने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश अर्कवंशी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शंभू शरण चौधरी, एडीओ कृषि रवि प्रकाश, प्रधान सुनील तिवारी, कमल त्रिपाठी, अशोक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed