फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Answer summoned from two including supervisor, service termination notice to assistant

Hardoi News: सुपरवाइजर सहित दो से जवाब तलब, सहायिका को सेवा समाप्ति की नोटिस

Tue, 08 Aug 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Answer summoned from two including supervisor, service termination notice to assistant
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण की व्यवस्था में सुपरवाइजर मनमानी कर रही हैं। इसका खुलासा जिला कार्यक्रम अधिकारी के निरीक्षण में हुआ। उन्हें निरीक्षण में एक केंद्र बंद मिला और दूसरे केंद्र पर सहायिका कई माह से लापता बताई गई। उन्होंने लापरवाही पर सुपरवाइजर सहित दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लापता सहायिका को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना बावन के आंगनबाड़ी केंद्र भिठारी प्रथम व द्वितीय के निरीक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार को कार्यकर्ता व सुपरवाइजर की लापरवाही मिली। बताया कि बाल विकास परियोजना बावन के आंगनबाड़ी केंद्र भिठारी प्रथम व द्वितीय के निरीक्षण में कार्यकर्ता के साथ सुपरवाइजर की भी लापरवाही सामने आई थी। बताया कि निरीक्षण के समय बरातघर में संचालित भिठारी प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता बेबी पांडेय और तीन-चार बच्चे केंद्र पर मिले। सहायिका सरोजनी देवी कई माह से गैरहाजिर होने की जानकारी कार्यकर्ता ने दी और बताया कि इसी वजह से बच्चों की संख्या कम रहती है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय बंद मिला। कुछ देर बाद कार्यकर्ता रजोली देवी व सहायिका निर्मला देवी आ गईं। कार्यकर्ता ने बताया कि दूसरे केंद्र का चार्ज होने के कारण वहां पर टीकाकरण कराने गई थी। सहायिका जवाब न दे सकीं। बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट में सहायिका के लापता होने की जानकारी न देने पर सुपरवाइजर किरन देवी से जवाब तलब किया गया है। केंद्र का सहायिका से संचालन न कराने पर भिठारी द्वितीय की कार्यकर्ता से भी जवाब तलब किया गया है। लापता सहायिका सरोजनी को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। बताया कि जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed