फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Answer sought from seven ADOs for not taking action against absent sanitation workers

Hardoi News: गैरहाजिर सफाई कर्मियों पर कार्रवाई न करने पर सात एडीओ से जवाब तलब

Tue, 21 May 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Answer sought from seven ADOs for not taking action against absent sanitation workers
हरदोई। गांवों में तैनात सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई और कार्रवाई के लिए संस्तुति न करने वाले आठ विकास खंडों के सात सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ पंचायत) को नोटिस जारी की गई है। एडीओ से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

गांवों में साफ-सफाई के लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से सफाई कर्मियों की तैनाती है। इन सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए संबंधित विकास खंडों के एडीओ की ओर से वेतन प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय को प्राप्त कराए जाते हैं। गैरहाजिर सफाई कर्मियों के वेतन प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय को प्राप्त नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें विकास खंड सुरसा, सांडी, पिहानी, मल्लावां, कछौना, बेहंदर, बावन और शाहाबाद शामिल हैं। इन विकास खंडों के एडीओ ने गैरहाजिर सफाई कर्मियों पर न तो स्वयं कार्रवाई की और न ही कार्रवाई की संस्तुति ही जिला मुख्यालय को भेजी। वेतन प्रमाण पत्र भी न भेजे जाने और कार्रवाई न किए जाने से सफाई कर्मियों की केवल गैरहाजिरी ही दर्ज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कई-कई माह से गैरहाजिर सफाई कर्मियों पर कार्रवाई न करने और संस्तुति भी न किए जाने पर विकास खंड सुरसा और सांडी के एडीओ रजनीकांत त्रिवेदी, पिहानी के शरद कुमार, मल्लावां के अवधेश कुमार वर्मा, बेहंदर के रामविलास, बावन के प्रदीप कुमार और शाहाबाद के जितेंद्र कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed