फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anshuman selected for the post of Commercial Tax Officer

Hardoi News: अंशुमान का वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयन

Tue, 19 May 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Anshuman selected for the post of Commercial Tax Officer
फोटो 33: अंशुमान। संवाद
हरदोई। ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत अंशुमान का वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा पास किए जाने के साथ ही यूपीपीसीएस में चयन की जानकारी पंचायतीराज विभाग को दी है। साथ ही विभाग से आवश्यक प्रमाण-पत्र भी जुटाने शुरू किए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड अहिरोरी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अंशुमान मूलरूप से उन्नाव जनपद के भगवंतनगर के निवासी हैं। करीब नौ साल पहले उनका चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ था। गोंडा में तैनाती मिली थी। हाल ही में वह हरदोई स्थानांतरित होकर आए थे। बताया कि विभाग से अनुमति लेकर यूपीपीसीएस परीक्षा दी थी। इसमें सफल हुए हैं और उनका चयन वाणिज्य कर अधिकारी ग्रेड-दो पर हुआ है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने नए पद पर चयन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed