{"_id":"6abfeb38b25592cca20236cc","slug":"annual-function-concludes-winners-awarded-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157724-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वार्षिकोत्सव का समापन, विजेता हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वार्षिकोत्सव का समापन, विजेता हुए पुरस्कृत
विज्ञापन
फोटो-23-श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव के
- श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर काॅलेज का वार्षिकोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संगीत विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा माही मिश्रा को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव की शृंखला में विद्यालय में देशगीत की प्रतियोगिता हुई, जिसमें देशगीत प्रतियोगिता में विद्यालय की लगभग 17 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संगीत विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रा कक्षा 10 की माही मिश्रा को 12 सौ रुपये की नगद धनराशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता की शुरुआत सन 2005 में हुई थी। यह प्रतियोगिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाबू हरि बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति में बनाई गई। बाबू हरि बहादुर जी का मानना था कि बच्चों में देशभक्ति गीत ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रबंधक रमेश अग्रवाल, प्रधानाचार्या गीता शुक्ला मौजूद रहीं।