{"_id":"5eb846d08ebc3e90813bf2a1","slug":"anna-animal-hardoi-news-knp559498782","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर घूम रहे गोशाला के टैग लगे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर घूम रहे गोशाला के टैग लगे मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। सरकार ने अन्ना पशुओं को आश्रयस्थल पर पहुंचाने के लिए बड़ा अभियान चलाया। बड़ी संख्या में पशु गोशालाओं में पहुंचे भी लेकिन अब लगता है कि इस योजना को पलीता लगने वाला है। पिहानी कस्बे में इस समय सड़कों पर टैग लगे अन्ना पशु घूमते दिख रहे हैं। यह लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बने हुए हैं।
कस्बे में इस समय सड़कों पर काफी संख्या में अन्ना पशु दिख रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें घूम रहे ऐसे मवेशी भी हैं, जो पूर्व में किसी गोशाला में भेजे गए हैं और टैगिंग हो चुकी है। ईओ अहिबरन लाल ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत पहले नहीं मिली है।
वह इसकी जांच कराएंगे। हो सकता है कि यह मवेशी पालिका गोशाला के न होकर किसी अन्य क्षेत्र की गोशाला के हों। अगर मवेशी पालिका के द्वारा संचालित किसी गोशाला के मिले तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने बताया कि कोतवाली के पास अस्थाई गोशाला संचालित है। इसकी क्षमता 15 मवेशी की है। वर्तमान में यहां 25 मवेशी बंद हैं। कस्बे में जल्द ही बड़ी गोशाला बनाई जानी है, इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। लॉकडाउन के चलते फिलहाल कार्य रूका हुआ है।