{"_id":"6a4159ff416831e98c0108d6","slug":"anms-husband-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152271-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एएनएम के पति का निकला फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एएनएम के पति का निकला फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के कन्हौवा गांव में शनिवार देर शाम नीम के पेड़ से लटके मिले अर्द्धनग्न शव की पहचान हो गई है। संडीला सीएचसी पर कार्यरत एएनएम के पति नौ दिन पहले ड्यूटी करने नोएडा जाने की बात कहकर निकले थे।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नौमलिकपुर निवासी संजय सिंह (45) नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी पत्नी रीता सिंह संडीला सीएचसी में एएनएम हैं। भाई नीरज ने बताया कि रीता बालामऊ में रहती हैं। 18 जून को गांव आए संजय पत्नी से मिलने बालामऊ गए थे। नोएडा वापस जाने की बात कहकर 19 जून को चले गए थे।
बीते शनिवार की शाम को कन्हौवा गांव के पास उनका शव नीम के पेड़ से अर्द्धनग्न हालत में लटका मिला। पुलिस ने शव को उतरवाकर आसपास पहचान करवाई तो ग्रामीणों ने उन्हें तीन-चार दिन तक कछौना नगर में ही टहलते देखने की बात कही। इस बीच मृतक के ममेरे भाई आशीष सिंह ने पहचान कर ली। परिजन के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम करवाया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिजन को बताते रहे नोएडा में होने की बात
संजय सिंह अपनी पत्नी रीता सिंह से बीते 19 जून को नोएडा जाने की बात कहकर चले गए थे। इस बीच वह परिवार से संपर्क में रहे लेकिन खुद को नोएडा में ही बताते रहे। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दो तीन दिन पहले तक संजय कछौना में ही टहलते नजर आए थे। मतलब यह कि संजय कछौना में होकर भी परिजन से यह बात छिपाए थे। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।