{"_id":"56f81ee24f1c1b4b42f1515d","slug":"anju-bala-pointed-out-the-achievements-of-the-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजू बाला ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजू बाला ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांसद अंजू बाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। भाजपा सांसद अंजूबाला ने रविवार को सनासी स्थित आवास पर होली मिलन समारोह में केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है। वह क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने के साथ ही लोकसभा में भी मुद्दों को उठा रही हैं।
विज्ञापन
कहा कि विरोधी दल केंद्र सरकार को सूटबूट वाली सरकार बता रहे हैं, लेकिन यह सरकार धोती गमछे के गरीबों की सरकार है। लोकसभा सत्र के दौरान उन्होंने अवैध बालू खनन, संाडी रेल लाइन और बीकापुर चीनी मिल के नाम पर अधिग्रहीत की गई जमीन का मुद्दा उठाया। सांडी उनके लोकसभा क्षेत्र में नहीं आता है। इसके बावजूद कुछ अराजकतत्वों द्वारा उनके खिलाफ पोस्टर चिपकाए गए, उन्होेंने दोबारा सांडी रेल लाइन बिछवाए जाने के लिए रेलमंत्री को अवगत कराया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के सदस्य भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि हर व्यक्ति के खाते में 18 माह बीत जाने के बाद भी एक भी फूटी कौड़ी नहीं आई है। क्षेत्रीय सांसद के सहयोग से लोकसभा क्षेत्र के 17 लोगाें को कैंसर के इलाज के लिए धन दिलाया गया है। उन्हाेंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी मनोज, नीलमणि सिंह, दिलीप, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन