फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry over being denied permission to go to her parents' home, woman hangs herselfAngry over being denied permission to go to her parents' home, woman hangs herself

Hardoi News: मायके जाने से मना किए जाने से नाराज महिला ने लगाया फंदा

Thu, 23 Oct 2025 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Angry over being denied permission to go to her parents' home, woman hangs herselfAngry over being denied permission to go to her parents' home, woman hangs herself
फोटो-12- आयुषी देवी। फाइल फोटो
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के सतौथा गांव में भाई दूज पर मायके जाने से मना करने पर विवाहिता ने बुधवार रात पेड़ पर फंदा लगा लिया। जीवित होने की आस लिए परिजन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के धांधामऊ गांव निवासी मूलचंद ने पुत्री आयुषी देवी (24) की शादी 12 मई 2020 को कोतवाली क्षेत्र के सतौथा गांव निवासी सुजीत कुमार के साथ की थी। सुजीत दिल्ली में कार चालक हैं। पत्नी और बच्चे भी उनके साथ रहते थे। दिवाली के मौके पर सभी लोग गांव आए थे। सुजीत के मुताबिक, बुधवार शाम आयुषी ने भैया दूज के मौके पर मायके जाने की बात उनसे पूछी थी।
विज्ञापन

उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद आयुषी ने रात नौ बजे अपनी भाभी से फोन पर बात की। बात करते-करते ही वह मकान के बाहर चली गईं। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले युवक ने आयुषी के मकान के बाहर खड़े नीम के पेड़ पर उनको दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। युवक चीख पड़ा। युवक की आवाज सुनकर परिजन मौके पर आ गए। परिजन आयुषी को उतार कर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुषी के परिवार में पति, एक पुत्र और एक पुत्री है। आयुषी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री के ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-12- आयुषी देवी। फाइल फोटो

फोटो-12- आयुषी देवी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed