फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry at being scolded, the girl committed suicide by hanging herself

Hardoi News: डांट से नाराज युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 27 Jan 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 27 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Angry at being scolded, the girl committed suicide by hanging herself
- प्रेम प्रसंग की जानकारी पर परिजनों ने डांटा था- मां बोलीृ-घरेलू काम को लेकर डांटा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिहानी। प्रेम प्रसंग की जानकारी पर परिजनों ने युवती को डांट दिया। नाराज होकर युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स खेती करता है। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेतों पर काम करने गया था। घर में उसकी पुत्री (18) अकेली थी। देर शाम मकान में बच्चे गेंद खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद मकान की खाली पड़ी रसोई की तरफ चली गई।
विज्ञापन

गेंद उठाने गए बच्चों को वहीं युवती का शव दुपट्टे से फंदे पर लटकता दिखा। जानकारी पर माता पिता घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतका की मां का कहना है कि घरेलू काम काज को लेकर डांटा था। इसी की वजह से उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से होने की जानकारी मिली है। इसको लेकर परिजनों से डांट पड़ने पर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


पति की मौत से अवसाद में पत्नी ने की खुदकुशी

माधौगंज। पति की मौत के बाद से अवसाद में चल रही पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। माधौगंज थाना क्षेत्र के कुरसठ कस्बे में गांधीनगर निवासी रागिनी (30) अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। उसके पति अशोक पटेल की मौत 24 मई 2024 को हो गई थी। पति की मौत के बाद से रागिनी अवसाद में थी। शनिवार को उसने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed