{"_id":"64d7d894ae192cbd6108cc64","slug":"angered-by-the-scolding-of-the-family-the-teenager-hanged-himself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2052-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: परिजनों की डांट से नाराज किशोर ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: परिजनों की डांट से नाराज किशोर ने फंदा लगाकर जान दी
Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र मल्लावां के तेरवा कुल्ली गांव निवासी किशोर ने परिजनों की डांट से नाराज होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
तेरवा कुल्ली निवासी निखिल कुमार (18) को शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया। शनिवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने निखिल का शव पेड़ पर फंदे से लटकता देखा, तो उसके परिजनों को सूचना दी। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और अविवाहित था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई संजय की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की डांट से नाराज होकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।