फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anganwadi worker dies after being crushed by a container

Hardoi News: कंटेनर के कुचलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत

Sun, 02 Nov 2025 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker dies after being crushed by a container
फोटो-08- निधि उर्फ पिंकी। फाइल फोटो
हरदोई। पुत्र के लिए जूते लेने बाइक से उतरी विवाहिता को कंटेनर ने कुचल दिया जिससे महिला की मौत हो गई। हादसा शहर के अटल चौक पर शनिवार रात हुआ। हादसे से चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने कंटेनर समेत चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सांडी कस्बा के मोहल्ला नवाबगंज निवासी राम जी की सांडी गल्ला मंडी में आढ़त है। उनकी पत्नी निधि गुप्ता उर्फ पिंकी (45) नवाबगंज के वार्ड 17 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। आढ़त की फर्म भी निधि के नाम पर पंजीकृत है। शनिवार दोपहर रामजी बाइक से पत्नी और पुत्र उत्कर्ष के साथ शहर के रेलवेगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर आए थे। रात के समय तीनों वापस सांडी जाने के लिए निकले थे। वह घंटाघर रोड से अटल चौक (नुमाइश चौराहा) की ओर जा रहे थे। अटल चौक से कुछ पहले जूते-चप्पल की दुकान है।
विज्ञापन

इसी दुकान पर उत्कर्ष ने पिता से जूते दिलाने की बात कही। रामजी ने चौराहे से पहले बाइक रोकी और निधि से दुकान की ओर चलने के लिए कहा। इस दौरान पैदल जा रहीं निधि को पीछे से आ रहे कंटेनर ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में पति, एक पुत्र और एक पुत्री अनन्या है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मौके से कंटेनर समेत चालक को हिरासत में लिया गया है।

फोटो-08- निधि उर्फ पिंकी। फाइल फोटो

फोटो-08- निधि उर्फ पिंकी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed