फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anganwadi will be made 471 mini centers

Hardoi News: 471 मिनी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी

Sun, 15 Jan 2023 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi will be made 471 mini centers
फोटो-18- सुरसा क्षेत्र के एकआंगनवाड़ी केंद्र पर मौजूद बच्चे व कार्यकत्री - फोटो : HARDOI
हरदोई। जल्द ही मिनी केंद्रों को आंगनबाड़ी में उच्चीकृत कर दिया जाएगा। शासन के इस निर्णय के बाद जिले के 471 मिनी केंद्र उच्चीकृत हो जाएंगे। इससे न केवल कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि केंद्र से जुड़ी पूरी आबादी को भी केंद्र की सेवाएं और सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही 400-500 की आबादी वाले क्षेत्रों में मिनी केंद्रों के संचालन हो रहा है। शासन ने इन केंद्रों से जुड़े क्षेत्र की आबादी में बढ़ोतरी को देखते हुए इन्हें आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यहां पर 20 बाल विकास परियोजनाओं के तहत 3930 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 471 केंद्र मिनी की श्रेणी में हैं। इन केंद्रों को उच्चीकृत करके अब आंगनबाड़ी केंद्र की श्रेणी में लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि यहां के केंद्रों को चिह्नित करते हुए वहां की आबादी का ब्योरा तैयार करा लिया गया है। केंद्रों के उच्चीकृत होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अभी मिल रहा मानदेय 4250 से बढ़कर 5500 रुपये हो जाएगा। सहायिका का पद भी सृजित हो जाएगा। इसके साथ ही केंद्र से जुड़ी बढ़ी आबादी को भी केंद्र की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

कार्यकर्ता को प्रोन्नति का मिल सकेगा मौका
डीपीओ बुद्धि मिश्रा ने बताया कि मिनी केंद्र के कार्यकर्ता को योग्यता के बाद भी प्रोन्नति में शामिल नहीं किया जाता था। केंद्रों के उच्चीकृत होने से अब इन केंद्रों के कार्यकर्ता भी सुपरवाइजर के पद पर प्रोन्नति के लिए मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed