फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   anganbadi workers symbolic arrestment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी सांकेतिक गिरफ्तारी

Thu, 21 Dec 2017 12:06 AM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Thu, 21 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
anganbadi workers symbolic arrestment
प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनर तले राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने सहित कई मांगों को लेकर दो माह से हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। पुलिस ने जेल के बाहर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार किया और देर शाम सभी को छोड़ दिया। 

विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए। धरना स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रीता सिंह की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना स्थल से कलक्ट्रेट, कचहरी गेट होकर जेल रोड पहुंची। जिला कारागार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर, शहर कोतवाल भगवान सिंह, जेल चौकी इंचार्ज आदि ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया तो सभी ने जेल भेजने की मांग की। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिसकर्मी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए। देर शाम को पुलिस ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। इस मौके पर विटाना यादव, मनोरमा मिश्रा, शशी, गीता देवी, छोटी बिटिया, पूनम देवी, प्रभा यादव, कमला, सीता, सविता, नीतू गुप्ता समेत दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed