फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   . and Lord Krishna broke Indra's confusion

...और भगवान कृष्ण ने तोड़ दिया इंद्र का भ्रम

Sun, 14 Feb 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
. and Lord Krishna broke Indra's confusion
कोथावां में हो रही श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करते कथा व्यास अंकुर रामानुज। संवाद - फोटो : HARDOI
बेनीगंज। कोथावां कस्बे में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अंकुर रामानुज दास ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह भगवान ने इंद्र का घमंड चकनाचूर किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षस पूतना को भेजता है। पूतना वेष बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है, लेकिन भगवान श्री कृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं।
विज्ञापन

उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने के की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। इससे ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं।

हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद बारिश को बंद कर देते हैं। इसके बाद ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगने लगते हैं। इस मौके पर राहुल पांडेय, अखिलेश शुक्ला, अनिल सिंह, ललित तिवारी, मनीष मिश्रा, आशीष अवस्थी, नंदकिशोर वाजपेयी, प्रियंका मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed