फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An electric crematorium will be built in Radhepurwa at a cost of three crore rupees.

Hardoi News: तीन करोड़ से रद्धेपुरवा में बनेगा विद्युत शवदाह गृह

Sat, 28 Feb 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
An electric crematorium will be built in Radhepurwa at a cost of three crore rupees.
फोटो 16: कार्यालय नगर पालिका हरदोई। संवाद
विज्ञापन






नगरीय निकाय ने भूमि की चिह्नित, शासन से जल्द ही रुपये मिलने की उम्मीद



1.60 करोड़ रुपये से वृहद गो संरक्षण केंद्र बनवाए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू



संवाद न्यूज़ एजेंसी



हरदोई। नगरीय निकाय की तरफ से शहर को साफ-सुथरा बनाने के साथ ही सुंदरीकरण के काम कराए जा रहे हैं। निकाय ने 1.60 करोड़ रुपये से बनवाए जाने वाले वृहद गो संरक्षण केंद्र की निविदा प्रक्रिया शुरू कराई गई है। वहीं रद्धेपुरवा में विद्युत शवदाह गृह के लिए भूमि चिह्नित की गई है। विद्युत शवदाह गृह पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही शासन से रुपये मिलने की आस है।



शहरवासियों को निराश्रित मवेशियों से छुटकारा और मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए नगर पालिका परिषद ने 1,60,00,000 रुपये वृहद गो संरक्षण केंद्र बनवाए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। वृहद गो संरक्षण केंद्र बन जाने से शहर में घूमने वाले निराश्रित मवेशियों को संरक्षित कराया जा सकेगा। नगरीय निकाय की तरफ से रद्धेपुरवा में आधुनिक सुविधाओं वाले विद्युत शवदाह गृह बनवाया जाएगा। शवदाह गृह बनवाए जाने पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निकाय की तरफ से भूमि को चिह्नित किए जाने के साथ ही प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन




निकाय ने काम कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन की तरफ से जल्द ही स्वीकृति और रुपये मिलने के संकेत मिले हैं। इससे विद्युत शवदाह गृह जल्द ही बनवाए जाने की आस है। विद्युत शवदाह गृह की व्यवस्था से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और लकड़ी की खपत में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



शहर को साफ-सुथरा बनाने के साथ ही निराश्रित मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए वृहद गो संरक्षण केंद्र भी बनवाया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। वृहद गो संरक्षण केंद्र सधई बेहटा में बनवाया जाएगा। वहीं रद्धेपुरवा में विद्युत शवदाह गृह के लिए श्मशान की भूमि को चिह्नित करा लिया गया है। यहां पर तीन करोड़ रुपये की लागत से काम कराया जाएगा। विद्युत शवदाह गृह के लिए शासन से रुपये मांग लिए गए हैं। जल्द ही रुपये मिलने की उम्मीद है।-रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed