फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An elderly man found unconscious in a field dies

Hardoi News: खेत में अचेत अवस्था में मिले बुजुर्ग की मौत

Mon, 30 Jun 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
An elderly man found unconscious in a field dies
बेहटा गोकुल। बिहगवां निवासी एक बुजुर्ग सोमवार की सुबह खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के बिहगवां निवासी विद्या प्रकाश शुक्ला (75) खेती करते थे। रविवार की शाम वह मवेशियों के लिए पड़ोसी गांव से घास लेने गए थे। सोमवार की सुबह गांव के पास ही खेत में वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन आपसी सहमति से मेडिकल कॉलेज से शव गांव ले गए। जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के भांजे मुनेश कुमार शुक्ला ने बताया मामा की अक्सर तबीयत खराब रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed