फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Amazing game of Shahabad Police, Sadhu died after falling from two feet high platform

Hardoi News: शाहाबाद पुलिस का गजब खेल, दो फीट ऊंचे चबूतरे से गिरकर हो गई साधु की मौत

Wed, 15 May 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Amazing game of Shahabad Police, Sadhu died after falling from two feet high platform
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के नर्मदा तीर्थ स्थल के पास मिले साधू के शव के मामले में शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने खेल कर दिया है। मृतक के भाई ने पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया है कि चबूतरे से गिरकर साधू की मौत हुई है। वहीं जिस चबूतरे से गिरने से मौत होना बताया जा रहा है उसकी ऊंचाई दो फीट है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सिर के पिछले हिस्से में डंडे जैसी वस्तु से वार के कारण मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी महादेव गिरि (50) पिछले कई वर्ष से नर्मदा तीर्थ स्थल के पास श्मशान के निकट कुटी में रहते थे। सोमवार सुबह कुटी से कुछ ही दूरी पर उनका लहूलुहान शव मिला था। शव के पास ही एक डंडा भी पड़ा मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने पूरे मामले में मृतक के भाई श्याम बिहारी से एक फौती सूचना ली है। इसमें श्याम बिहारी ने लिखा है कि महादेव गिरि की मौत चबूतरे से गिरकर हो गई है। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली पुलिस की ओर से किए गए इस खेल को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर तेज है। कोतवाल राजदेव मिश्रा फौती सूचना के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कहते हैं, लेकिन एसपी केसी गोस्वामी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विस्तृत परीक्षण विशेषज्ञों से करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed