फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   amar ujala impact

बिना निर्माण कराए डेढ़ लाख का भुगतान करने वाला अफसर निलंबित

Wed, 04 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
amar ujala impact
अहिरोरी में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए जगह न होने के बावजूद इसके नाम पर डेढ़ लाख का भुगतान किए जाने के मामले में तत्कालीन बीडीओ एसके गुप्ता को सीएम योगी आदित्यनाथ ने निलंबित कर दिया है। एसके गुप्ता वर्तमान में बहराइच में उपायुक्त स्वत: रोजगार हैं।
विज्ञापन

पूरे मामले में टड़ियावां थाने में पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है। 2016-17 में अहिरोरी ब्लाक के ग्राम खाड़ाखेड़ा में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण प्राथमिक पाठशाला परिसर में प्रस्तावित था।
विज्ञापन

लेकिन वास्तविकता में वहां इसके लिए स्थान ही नहीं था। इसके बावजूद मनरेगा से एक लाख 55 हजार 250 रुपये का भुगतान सामग्री अंश के रूप में तीन अगस्त 2017 को कर दिया गया। मामले की जांच में स्पष्ट हुआ कि निर्माण बिना ही भुगतान फर्म विशेष को किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रकरण का खुलासा अहिरोरी में मनरेगा के तत्कालीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक अस्थाना ने 20 मई 2019 को जांच रिपोर्ट में कर दिया था। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, तत्कालीन लेखाकार मनरेगा रमेश शुक्ला और तत्कालीन ग्राम सचिव विमलेश गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने, अनियमित भुगतान की वसूली करने और एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई थी।
तत्कालीन एपीओ पर रिपोर्ट बदलने का भी भरपूर दबाव बनाया गया। बाद में उनका स्थानांतरण संडीला हो गया था। इसके बाद रिपोर्ट दबा दी गई थी। अमर उजाला ने समय-समय पर इससे संबंधित खबरें प्रकाशित कीं। मामले में 28 मई को सुरेंद्र कुमार गुप्ता को आरोप पत्र भी भेजा गया था।

19 सितंबर 2019 को तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ग्राम सचिव विमलेश गुप्ता, तकनीकी सहायक धर्मेंद्र सिंह, तत्कालीन लेखाकार रमेश शुक्ला के विरुद्ध कार्रवाई कर टड़ियावां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शासन से सुरेंद्र गुप्ता के निलंबन की संस्तुति की गई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने एसके गुप्ता को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed