फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Allegation of getting a teenager raped in police station

Hardoi News: कोतवाली में किशोर के साथ कुकर्म करवाने का आरोप

Tue, 13 Feb 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 13 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Allegation of getting a teenager raped in police station
हरदोई। एक शादी से दूल्हे के पिता से रुपये और जेवर भरा बैग छीनने के आरोप में देहात कोतवाली लाए गए किशोर की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि देहात कोतवाली में किशोर के साथ हवालात में बंद दो लोगों से कुकर्म कराया गया। छूटकर घर पहुंचे किशोर ने इसके कारण खुदकुशी करने की कोशिश भी की, किसी तरह उसे बचा लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को दिए गए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि सात फरवरी को सीतापुर रोड स्थित एक लॉन में लखनऊ से बरात आई थी। दूल्हे के पिता से किसी ने रुपयों और जेवरों भरा बैग छीन लिया था। आरोप है कि 10 फरवरी की रात पुलिस विकास नगर निवासी एक किशोर को पूछताछ के लिए कोतवाली देहात ले गई।
विज्ञापन

यहां हवालात में पहले से बंद ओम नगर निवासी दो युवकों से पुलिस कर्मियों ने किशोर के साथ कुकर्म करने को कहा। महिला ने इसका वीडियो भी बनाए जाने का आरोप लगाया। कहा कि घर वापस आए बेटे ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप क्राइम ब्रांच में तैनात दो सिपाहियों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पूछताछ के लिए किशोर को लाया गया था और बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed