फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Allegation of charging Rs 10,000 for operation by mortgaging jewelery

Hardoi News: जेवर गिरवी रखकर ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपये वसूलने का आरोप

Sat, 14 Oct 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Allegation of charging Rs 10,000 for operation by mortgaging jewelery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महिला के हाथ का ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सक ने 10 हजार ऑपरेशन व पांच हजार की दवाइयां मंगवाने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि अस्पताल से छुट्टी होने पर हिसाब करने को कहा तो चिकित्सक खफा हो गए।
मामले को बढ़ता देख चिकित्सक ने दो हजार रुपये वापस कर दिए। महिला का कहना है कि उसने अपने जेवर गिरवी रखकर और फसल बेचकर चिकित्सक को ऑपरेशन के लिए रुपये लाकर दिए थे।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हास बरौली गांव निवासी सरोजनी (46) जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में बेड नंबर 12 पर भर्ती है। सरोजनी का पति राम दयाल निशक्त है। बीती पांच अक्तूबर को गांव में मारपीट हो गई थी। इस दौरान सरोजनी का हाथ टूट गया था। इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आईं थीं। यहां इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी विभाग के डाॅ. जितेश अरोड़ा की देखरेख में ऑपरेशन किया गया। महिला का आरोप है कि ऑपरेशन करने के पहले 10 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद दवा लाने के लिए पांच हजार रुपये लिए गए। एक्सरे भी बाहर से कराया गया। ऑपरेशन के लिए उसने खेत में खड़ी मक्का की फसल बेच दी और जेवर भी गिरवी रख दिए।
शनिवार को जब उसकी अस्पताल से छुट्टी हुई, तो उसने डाॅक्टर से हिसाब कर रुपये वापस मांगे। इस पर डाॅक्टर खफा हो गए। बाद में एक कर्मचारी के माध्यम से दो हजार रुपये वापस करा दिए गए। मरीज ने पूरे मामले की शिकायत सीएमएस से की है। वहीं इस संबंध में आर्थों के डॉक्टर जितेश अरोड़ा से बात की गई, लेकिन उन्होंने टाल दिया।


वर्जन
ऑपरेशन के नाम पर रुपये जमा कराने व बाहर से दवा सामग्री मंगाने का मामला संज्ञान में आया है, लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायती मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डाॅ. जेके वर्मा
सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed