फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   All heat records broken, temperature at 45.5 degrees Celsius, minimum at 32

Hardoi News: गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटे, तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 32 पर

Thu, 30 May 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
All heat records broken, temperature at 45.5 degrees Celsius, minimum at 32
हरदोई। जनपद के इतिहास में अब तक का सबसे गर्म दिन बृहस्पतिवार रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेधशाला में उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक कभी अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री तक नहीं गया था। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान के भी सारे रिकॉर्ड टूट गए। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूं तो मई के दूसरे पखवाड़े के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने लगी थी, लेकिन बीती 25 मई से तो गर्मी ने हैरान करना शुरू कर दिया है। 25 मई के बाद से अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया हो। मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा बताते हैं कि जनपद में उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक पहले कभी भी तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं पहुंचा। वर्ष 2021 मई में एक बार तापमान 44.2 तक पहुंचा था। उसके बाद मई 2024 में ही तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम के मिजाज में अब बदलाव की उम्मीद है। शुक्रवार से बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पश्चिम दिशा की ओर की हवाएं चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। आर्द्रता सुबह 59 फीसदी और शाम को 37 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed