फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh: Locust team returned crops wasted in Gabbhana area

अलीगढ़ : लौटे टिड्डी दल ने गभाना इलाके में बर्बाद कीं फसलें

Mon, 29 Jun 2020 08:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Locust team returned crops wasted in Gabbhana area
अलीगढ़ के गभाना इलाके में ढैंचा की फसल पर मंडराती टिड्डियां। - फोटो : GABHANA
सोमवार को टिड्डी दल फिर से जिले में लौट आया। गभाना, अतरौली, गंगीरी, जवां क्षेत्र में टिड्डी दल के लगातार मंडराने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गभाना क्षेत्र में मक्का, अरहर, ढैंचा, धान की पौध, ज्वार, आम के बागों में टिड्डी दल ने जमकर नुकसान पहुंचाया है। ढोल, थाली, कनस्तर, पटाखों के जरिए तेज आवाज करने के साथ किसान धुआं कर टिड्डी दल को भगाने में लगे रहे।
विज्ञापन

गभाना प्रतिनिधि के अनुसार बुलंदशहर के रास्ते अरनियां से टिड्डी दल ने गभाना इलाके में हमला बोला। लालपुर, देवपुर, गभाना, सोमना, भीमपुर, खेमपुर, जखौता, वीरपुरा गांवों में फसलों एवं आम के बागों में खासा नुकसान पहुंचाया। देर शाम तक टिड्डी दल गभाना क्षेत्र में ही रहा। तहसीलदार जयप्रकाश सिंह, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के नाती अजय प्रताप सिंह व विजय प्रताप सिंह, सहकारी संघ अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह प्रभावित गांवों में पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने बताया कि रात में टिड्डियों का दल जहां भी रुकेगा वहां दवा का छिड़काव कराया जाएगा। प्रधान व लेखपालों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

अतरौली प्रतिनिधि के अनुसार हवा का रुख बदलने से कासगंज से अतरौली की सीमा में टिड्डी दल लौटा तो किसानों की बेचैनी बढ़ गई। ध्वनि यंत्र लेकर किसान खेतों में पहुंच गए। धुआं किया। गांव-गांव सामूहिक प्रयास से दोपहर तक अतरौली से बाहर कर दिया। सपा नेता मनोज चौधरी, छात्र नेता कपिल चौधरी, समाजसेवी जयेश शर्मा ने बाजरा, मक्का समेत बागवानी करने वाले किसानों को नुकसान हुआ है। एसडीएम पंकज कुमार ने कहा कि लेखपालों व ग्राम प्रधानों को सक्रिय किया गया है ताकि वह किसानों को लगातार जागरूक करते रहे। हम हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज शोर कर कासगंज की ओर भगाया
गंगीरी क्षेत्र के गांव मखदूमनगर व गांव हुसैपुर के बीच जंगल में मक्का व बाजरा की फसलों पर कुछ टिड्डियां मिलीं। इस पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार आर्य ने किसानों के जरिए डीजे व कनस्तर से शोर कराकर टिड्डियों को कासगंज की ओर भगाया। किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग फसलों में दवा का छिड़काव नहीं करा रहा है।

अतरौली में आम के बाग से टिड्डी दल को भगाते लोग।

अतरौली में आम के बाग से टिड्डी दल को भगाते लोग। - फोटो : ATHROLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed