{"_id":"6824e71cf5073e1b6b08238a","slug":"alert-regarding-bird-flu-11-response-teams-deployed-hardoi-news-c-213-1-hra1001-131230-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, लगाई गईंं 11 रिस्पॉंस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, लगाई गईंं 11 रिस्पॉंस टीमें
Thu, 15 May 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 15 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
- पोल्ट्री फार्म, नहरों और वन्य जीवों की होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान की बाघिन में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद से जिले में अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए हैं। पशुपालन, वन और शारदा नहर विभाग के अधिकारियों को बर्ड फ्लू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जिम्मेदारी दी गई है। 11 आरआरटी (रैपिड रिस्पॉंस टीम) निगरानी में लगाई गई हैं।
वैसे तो जिले में अभी तक बर्ड फ्लू का एक भी मामला नहीं मिला है। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए एहतियात बरतने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। पोल्ट्री फार्म, निराश्रित पशु आश्रयस्थल, वन्य जीव-जंतु और शारदा नहर की निगरानी बढ़ा दी गई है। जिलााधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को सामूहिक रूप से होने वाली पक्षियों की मौत पर नजर रखने के लिए कहा है। पोल्ट्री फार्म और पशु आश्रयस्थलों में साफ-सफाई के साथ ही नियमित एंटी लार्वा का छिड़काव के लिए कहा है।
कोट
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू से बचाव के उद्देश्य से पशुपालन विभाग के माध्यम से बरेली के इंडिया वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट को पशु-पक्षियों के 440 सैंपल भेज जा चुके हैं। इन सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे जिले में बर्ड फ्लू का अभी तक केस नहीं मिला है। 11 आरआरटी में एक आरआरटी जिला मुख्यालय पर जबकि प्रत्येक तहसील पर दो-दो आरआरटी काम कर रही हैं।