{"_id":"587d0d874f1c1b3403eff144","slug":"akhilesh-mulayam-bless-respect-is-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी अखिलेश को आशीर्वाद दें, उनका सम्मान सुरक्षित रहेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी अखिलेश को आशीर्वाद दें, उनका सम्मान सुरक्षित रहेगा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
महाराज सिंह पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नरेश अग्रवाल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। महाराज सिंह पार्क में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि पहली जीत हम लोगों ने हासिल कर ली, अब सूबे में सरकार बनाएंगे। मुलायम सिंह से अनुरोध करूंगा, बेटा वारिस होता है। इसलिए आगे बढ़कर अखिलेश को आशीर्वाद दें। हम लोग नेताजी को भरोसा दिलाते हैं उनका सम्मान और गौरव सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि चुनाव चिन्ह के लिए नेता और कार्यकर्ता सभी सभी परेशान थे। क्योंकि ये लड़ाई 2017 की नहीं 2019 के चुनाव की है। मोदी जानते हैं कि अगर उत्तर प्रदेश में हम हार गए तो केंद्र में दोबारा नहीं आएंगे। भाजपा के पास तो लड़ने को प्रत्याशी नहीं। किराए के प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं। कहा कि व्यापारियों नोटबंदी को न भूलना, क्योंकि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर आप लोगों पर पड़ा है।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष वसीम अहमद सिद्दीकी की ओर इशारा करते हुए सांसद ने कहा कि जो लोग नाराज हैं उन्हें मनाओ। जो न माने हमें बताओ हम मना लेंगे। अपने लोग रूठ कर जाते ही कहां हैं। अब मोहल्ले-मोहल्ले टीम बना लो और सुबह शाम नितिन का प्रचार करो। भाजपाइयों से पूछना ढाई साल में दिया क्या है। इस दौरान नितिन अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विपक्ष को वोट से जवाब देने की अपील की। चुनाव को आसान नहीं समझना चाहिए, लड़ाई बड़ी है। गंगा पांडेय की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में उमेश अग्रवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन