फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ahilyabai gave a new identity and direction to the society

Hardoi News: अहिल्याबाई ने समाज को दी नई पहचान और दिशा

Fri, 30 May 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai gave a new identity and direction to the society
बावन ब्लॉक सभागार में महिला सम्मेलन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक देते आबकारी मंत्री
हरदोई। अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में शुक्रवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने उन्हें समाज में बुराइयों को समाप्त करने और जनसहभागिता के साथ काम करने वाला बताया।
विज्ञापन

बावन में शुक्रवार को ब्लाॅक मुख्यालय में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा, रानी अहिल्याबाई होल्कर हृदय से उदार और कुशल प्रशासक थीं। महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 10 महिला लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नाजिम खां, सौरभ सिंह गौर, देशदीपक दीक्षित, दिनेश पाल दिनारी, हमीद अहमद पप्पू, हिमांशू सिंह, शिवेंद्र शुक्ला, शकूर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर श्रीश चंद्र बारात घर में महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि सीतापुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा, अहिल्याबाई होल्कर ने महिला उत्थान की दिशा में निर्णायक फैसले लिए, जो कि वर्तमान में हमारे लिए प्रेरणा हैं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने कहा, वह अवतारी तो नहीं थीं, लेकिन उनका व्यक्तित्व और कृतित्व अवतारी शक्तियों के समतुल्य रहा। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर ने की। संचालन निधि सिंह ने किया। सम्मेलन में पदमा गुप्ता, सुमन सिंह, रेखा कुशवाहा, प्रियंका सिंह, पूजा गुप्ता, नेहा कुशवाहा, कविता, सीमा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टड़ियावां के स्व. झम्मन लाल सभागार में विधायक श्याम प्रकाश ने कहा, अहिल्याबाई होल्कर पूरे जीवन को भारत की सांस्कृतिक चेतना, समाजसेवा और न्यायप्रिय शासन के लिए समर्पित कर दिया। ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने कहा, वह एक सक्षम, न्यायप्रिय और दूरदर्शी शासक थीं। जिनका शासनकाल आज भी आदर्श माना जाता है। इस मौके पर लल्ला सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अविनाश त्यागी, गुड्डू सिंह, कृष्णमोहन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अमरीश द्विवेदी, अनिल पाल, अनुराग बाबा, जयदीप आदि मौजूद रहे।
संडीला ब्लॉक सभागार में विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने मनरेगा में 100 दिन तक काम करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, सजीव त्रिपाठी, सर्वेश राठौर, रानू मिश्रा व पंकज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
भरावन ब्लॉक सभागार में विधायक अलका अर्कवंशी ने चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। ब्लाॅक प्रमुख विनोद सिंह, सीएचसी अधीक्षक अरविंद मिश्र, सुधा अर्कवंशी, सूरज सिंह चौहान, लालता अर्कबंशी, राजेश यादव, गंगाप्रसाद आदि मौजूद रहे।
हरियावां ब्लाॅक कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक कार्य में योगदान की चर्चा की। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह, बीडीओ डॉ. निधि राठौर, अनुराधा मिश्रा, डाॅ. अंकुर कुमार, सत्यम सिंह अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बिलग्राम नगर पालिका सभागार में विधायक मनीष रावत ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, योगदान और सामाजिक न्याय के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पालिकाध्यक्ष अनिल राठौर, वंदना तिवारी, मंगतराम, नीरज गुप्ता समेत सभासद व नगरवासी मौजूद रहे।
भरखनी ब्लॉक सभागार में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने उन्हें महिला सशक्तीकरण की मिसाल बताया। सीएम आवास योजना की पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र का वितरित किए। भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्वेता अग्निहोत्री, रुचि शर्मा, ममता चौहान, बीडीओ अशोक दुबे, ओम प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
काेथावां ब्लाॅक सभागार में विधायक रामपाल वर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और नारी सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा की। बीडीओ रामकिशोर, संदीप पांडेय,अंकुर सिंह, अर्जित वर्मा, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

सांडी नगर पालिका की तरफ से हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीतसिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आजाद सिंह भदौरिया,नीतू चंद्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। ब्लाॅक में ब्लाॅक प्रमुख अनिल कुमार सिंह, बीडीओ उदयवीर दुबे, सरला गुप्ता, मनोज दीक्षित, अशोक राजपूत, मदन पाल सिंह, कुलदीप सिंह, नवीन पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed